यूटिलिटी

10 मिनिट में सुखाएं बारिश के मौसम में कपड़े, अपनाएं ये तरीके

 

बिना धूप के कपड़े कैसे सुखाते हैं?
बारिश में कपडे कैसे सुखाएं?

 

बारिस का मौसम आता है तो अच्‍छा लगता है। गर्मी से छुटकारा मिलता है और मौसम भी सुहाना लगता है। पर बरसात के मौसम में कपड़े सुखाना बहुत मुश्किल काम होता है। गर्मी के मौसम में तो धूप अधिक होने के कारण कपड़े आसानी से सूख जाते है पर बारिश होती है तो नमी होने के कारण कपड़े सूखने में भी बहुत समय लगता है। ऐसी समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको उपाय बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप बारिश के मौसम में कपड़े आसानी से सुखा पाएंगे। आइए जानते हैं कुछ टिप्‍स के बारे में।

 

पंखे की हवा से 

बारिश में कपड़े सूखाने का सबसे पहला उपाय है पंखे की हवा से। कपड़ो को पंखे की हवा में सुखाने के लिए कमरे में किसी रस्‍सी को बांध लें और कपड़ों को उन पर डाल दें या हेंगर में टांग दे और पंखा चालू कर दें इससे कपड़े आसानी से सुखाये जा सकते हैं। यह सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाने वाला उपाय है। क्‍योंकि पंखा लगभग सबके घर में होता है। आप टेबल फेन का उपयोग भी कर सकते है। टेबल फेन को चालू करके उनके सामने कुर्सी पर कपड़े को डाल दें इससे कपड़ों को सीधे हवा लगेगी और वो जल्‍दी सूख जाएंगे।

 

 

कूलर की सहायता से

कपड़ों को सुखाने में कूलर की सहायता ली जा सकती है। कूलर के सामने कपड़ों को स्‍टेण्‍ड या हेंगर में टांग दें जिससे कूलर की हवा से कपड़े  सूख जाएंंगे। कूलर से कपड़ों को सुखाने के लिए कूलर का पंप बंद रखे नहीं तो पंप चालू रहने से नमी के कारण कपड़े सूखने में समय लगेगा।

 

वॉशिंग मशीन के ड्रायर से 

वॉशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़ों का पानी आसानी से निकल जाता है। जिससे कपड़े बिना धूप के आसानी से सूख जाते है । वॉशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़े सुखाने के बाद उन्‍हें आप पंखे की हवा में भी सुखा सकते है।

 

कपड़े के स्‍टैण्‍ड का उपयोग   

बरसात में कपड़ोंं को सुखाने के लिए आप कपड़े के स्‍टैण्‍ड का प्रयोग कर सकते है। कपड़े के स्‍टैण्‍ड को अपने अनुसार कहीं भी रखकर आप कपड़ों को डालकर सुखा सकते है। बारिश होने पर स्‍टैण्‍ड को घर के अंदर रख कर पंखा की हवा में कपड़ो को सुखाया जा सकता है।

 

हेयर ड्रायर से  

अगर आपको कपड़े सुखाने की दिक्‍कत है और आपको कोई कपड़े जरूरी सुखाना हो तो आप हेयर ड्रायर का भी उपयोग कर सकते है। पहले कपड़े का पानी अच्‍छी तरह से निचोड़ कर निकाल ले और फिर हेयर ड्रायर से उसे सुखा सकते हैं।

 

गरम पानी के भगोने का प्रयोग 

अगर घर में बिजली न हो या किसी इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग नही करना हो तो आप भगोने में पानी गरम करके भी कपड़ो को सुखा सकते हैं। पहले आपको कपड़े को अच्‍छी तरह निचोड़ कर उनका पानी निकाल लेना है और फिर गर्म पानी के भगोने को गीले कपड़े के ऊपर रख कर इस उपाय से कपड़ो को सुखा सकते हैं।

 

आयरन का इस्‍तेमाल करके 

कपड़े सुखाने के लिए आयरन का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है। मुख्‍यत: आयरन का इस्‍तेमाल कपड़े सूखने के बाद किया जाता है। लेकिन कपड़ों को सुखाने में भी आयरन का उपयोग किया जा सकता है। जिन कपड़ो में नमी रहती है और जो पूरी तरह से सूख नहीं पाते है उनको आप आयरन करके अच्‍छी तरह से सुखा सकते है।

 

हीटर का यूज करें   

आप हीटर का यूज भी कपड़ों को सुखाने में कर सकते हैं। हीटर से कपड़ों को सुखाने के लिए आपको कपड़ोंं का पानी निकाल लेना है और हीटर के सामने रखना है। हीटर की गर्माहट के इस्‍तेमाल से आप कपड़ो काे सुखोने का काम कर सकते है।

 

ब्‍लोअर का करें उपयोग 

ब्‍लोअर का उपयोग भी कपड़े सुखाने में किया जा सकता है। ब्‍लोअर की गर्म हवा कपड़ों को सुखाने में काफी मददगार हो सकती है। ब्‍लोअर से कपड़े सुखाने के लिए पहले आप कपड़ों को अच्‍छे निचोड़ लें और उनका पानी निकाल दें और फिर ब्‍लोअर से कपड़ों को सुखाएं।

 

कपड़ों को फ्रिज में रखकर

आपको जानकर हैरानी होगी कि गीले कपड़ों को फ्रिज में रखकर भी सुखाया जा सकता है। अपने गीले कपड़ों को एक प्लास्टिक बैग में रखकर फिर उन्हें फ्रिज के अंदर रखें। इससे आपके कपड़े तेजी से सूख जाएंगे। फ्रिज में कपड़ों को रखकर सुखाने से कपड़ों की नमी निकल जाएगी और सीड़न की स्मैल भी नहीं रहेगी।

 

बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए 5 सब्जियां वर्ना शरीर बनेगा कीड़ों का घर

बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए 5 सब्जियां वर्ना शरीर बनेगा कीड़ों का घर

 

भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास में गलती से भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं महादेव

भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास में गलती से भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं महादेव

 

कपड़े कैसे जल्दी सूखते हैं?

बिना ड्रायर के मैं अपने कपड़े तेजी से कैसे सुखा सकता हूं?

बिना धूप के कपड़े कैसे सुखाते हैं?

कपड़े बाहर सूखने में कितना समय लगता है?

बारिश के मौसम में कपड़े सूखने में ज्यादा समय क्यों लगता है?

क्या हवा से कपड़े सूखते हैं?

वर्षा के दिनों में गीले कपड़ों को सुखाने में अधिक समय क्यों लगता है?

क्या मेरे कपड़े बिना गर्मी के सूख जाएंगे?

क्या मैं अपने कपड़े बारिश में छोड़ सकता हूं?

कपड़े किस तापमान पर नहीं सूखेंगे?

मैं अंदर कपड़े कहां सुखा सकता हूं?

आप एक दिन में कपड़े कैसे सुखाते हैं?

क्या dehumidifier कपड़े सुखा सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *